मीठी बातें कैसे गुस्से को खत्म कर देती हैं? Praise Priming Effect की सच्चाई
आज हम तो घर से निकले थे गुस्से में कि आज उसका हिसाब-किताब करके ही रहेंगे। लेकिन जब हम उसके पास गए, तो न जाने उसने ऐसा क्या किया कि हम उसकी बातों में इस कदर खो गए कि हमें याद ही नहीं रहा कि आज फैसला करना था। कई बार हमारे साथ ऐसा होता है। हम गुस्से में होते हैं, लेकिन सामने वाला इंसान अपनी मीठी बातों से हमारा पूरा मूड बदल देता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? जब गुस्सा अचानक खत्म हो जाता है मान लो तुम घर से यह सोचकर निकले कि आज उस इंसान से हिसाब-किताब करके ही वापस आओगे। लेकिन जैसे ही तुम उसके सामने गए, वह इंसान शांत होकर तुमसे बात करने लगा। उसने मीठे शब्दों का इस्तेमाल किया, तुम्हारी तारीफ की और तुम्हें अच्छा महसूस करवाया। धीरे-धीरे तुम्हारा गुस्सा कम होने लगा और तुम भूल गए कि तुम किस वजह से वहाँ आए थे। ऐसा सिर्फ तुम्हारे साथ नहीं होता, बल्कि बहुत लोगों के साथ होता है। इसके पीछे की Psychology क्या है? Psychology में इसे Praise Priming Effect कहा जाता है। इसे आसान भाषा में समझो। अगर कोई इंसान बार-बार तुम्हारी तारीफ करता है, तुम्हें अच्छा महसूस करवाता है या तुम्हें खुश रखने की कोशिश करता ...